जापान की राजधानी टोक्यो में आज रात लगभग 8.06 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप काफी तगड़ा था और इसकी तीव्रता 7.1 नापी गई.
जापान में आए इस भूकंप का केंद्र टोक्यो से 297 किमी उत्तर पूर्व में बताया जा रहा है. इतनी तेज तीव्रता वाले भूकंप के बाद पूर्वोत्तर तट के कुछ हिस्सों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है.
जानकारी के मुताबिक भूकंप फुकुशिमा क्षेत्र के तट पर 60 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था और स्थानीय समयानुसार रात 11:36 बजे तक पूर्वोत्तर तट के कुछ हिस्सों में सुनामी लहरों के लिए चेतावनी जारी की गई है.
भूकंप में फिलहाल किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है. हालांकि करीब 20 लाख घरों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई गई है, जिसमें 7 लाख घर सिर्फ टोक्यो में हैं.
टोक्यो में बिजली आपूर्तिकर्ता टेपको ने जानकारी दी है कि भूकंप से होने वाले नुकसान की आशंका को देखते हुए एहतियातन बिजली काटी गई है.
टेपको फुकुशीमा न्यूक्लियर प्लांट के ऑपरेशंस चेक कर रहा है जो कि 11 साल पहले आए 9.0 की तीव्रता वाले भूकंप और सुनामी के बाद ध्वस्त हो गया था.
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.