6 साल की बच्ची के साथ युवक ने पांच दिन तक करता रहा गंदा काम, ऐसे खुली पोल


मुंबई पुलिस ने 25 वर्षीय युवक को छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। युवक पर आरोप है कि उसने एक मार्च से पांच दिनों तक छह साल की बच्ची का रेप किया। पुलिस ने कहा कि पीड़िता और आरोपी दोनों एक ही इलाके में रहते हैं।

पुलिस के मुताबिक, लड़की के पिता मछुआरे हैं और अपने काम में व्यस्त रहते हैं। घटना के वक्त बच्ची की मां कामों में उलझी हुई थी, तब युवक ने इस स्थिति का फायदा उठाया।

पुलिस के मुताबिक, जाँच में हमें पता चला कि आरोपी उसे चॉकलेट देकर अपने घर ले गया, इसके बाद उसने उसे अश्लील वीडियो दिखाया और उसका यौन शोषण किया। उसने लगातार पांच दिनों तक ऐसा किया। इस मामले में पुलिस को एक गवाह भी मिला है, जिसने उसे लड़की को अपने घर ले जाते देखा था।

मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्ची को प्राइवेट पार्ट में दर्द हुआ, जब लड़की की मां ने सूजन देखी, तब बच्ची ने उसे सब बातें और आरोपी का नाम बताया।

जिसके बाद मां बच्ची को थाने ले गई, और एफआईआर दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ