600 रुपये नहीं दिए तो बेटे ने डंडे से पीटकर कर दी पिता की हत्या


मध्य प्रदेश के उज्जैन के नानाखेड़ा क्षेत्र में एक बेटे ने अपने ही पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बेटे ने पिता से 600 रुपए मांगे थे, लेकिन जब पिता ने पैसे देने से मना कर दिया तो बेटे ने लात-घूसों और डंडों से पिता की पिटाई करना शुरू कर दी। 

पिटाई से बुरी तरह घायल पिता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

खबर के मुताबिक, नानाखेड़ा के वेदनगर के रहने वाले 73 वर्षीय मूलचंद सांची पॉइंट संचालित करते थे। उनके दो बेटे हैं। उनका 35 वर्षीय बेटा अजय साथ में रहता है। अजय भी पिता के ही काम में मदद करता था।

अजय ने पिता से दुकान का सामान लाने के लिए 600 रुपए मांगे लेकिन पिता ने इस बात से मना कर दिया। जिससे दोनों में झगड़ा शुरु हो गया। तब बेटे अजय ने पिता को लात-घूसों और डंडे से मारना शुरु कर दिया।

परिजन पिता को तुरंत निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए, जहां कुछ वक्त बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ