सांकेतिक तस्वीर
झारखंड में लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के एक गांव में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्रा के साथ बॉयफ्रेंड समेत छह लोगों ने रेप किया।
पुलिस ने वारदात में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि एक आरोपी फरार है। गिरफ्तार आरोपियों में लड़की का ब्यॉय फ्रेंड भी शामिल है। जिले भंडरा थाना क्षेत्र में दो माह के अंदर गैंगरेप का यह दूसरा मामला है।
पुलिस के मुताबिक, छह मार्च को पीड़िता के गांव में एक विवाह आयोजन था। पीड़िता के बॉयफ्रेंड ने उसे समारोह में शामिल होने के लिए बुलाया था।
शादी समारोह के दौरान वह अपने प्रेमी के साथ कहीं चली गई। जब बहुत देर होने के बाद भी दोनों नहीं दिखे तो लड़की का बड़ा भाई उसे ढूंढ़ने लगा। जानकारी पाते ही शादी में मौजूद कुछ अन्य युवक भी लड़की को तलाशने लगे।
गांव से कुछ दूर मौजूद अर्धनिर्मित भवन में दोनों मिल गए। वहां युवकों ने लड़की का वीडियो बनाया और उस के साथ रेप किया।
जब गांववाले वहां पहुंचे, तब तक आरोपी भाग चुके थे, जिसके बाद पीड़िता ने रिश्तेदार के साथ थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, अभी एक आरोपी फरार है।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.