इस युवक ने एक साथ 3 बहनों से की शादी : बड़ी ही दिलचस्‍प है वजह


एक शख्स तीन महिलाओं से शादी कर सुर्खियों में छा गया। उसने तीनों महिलाओं से एक साथ और एक ही दिन शादी रचाई।

तीनों महिलाएं आपस में Triplets (एक साथ पैदा हुईं बहनें) हैं। ये शख्स अफ्रीकी देश कांगो का रहने वाला है और इसकी पहचान Luwizo के रूप में हुई है। 

जानकारी के मुताबिक तीनों Triplets बहनों ने जीवन भर एक दूसरे के साथ रहने की अपनी इच्‍छा के चलते  Luwizo को एक साथ प्रपोज किया था। इसलिए उसने इन तीनों से शादी कर ली।

एक साथ तीन शादियां करने वाले Luwizo की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अपनी तीन शादी को लेकर Luwizo ने Afrimax English यूट्यूब चैनल पर कहा- "ऐसा लगता है जैसे मैं कोई सपना देख रहा।"

इस शादी से उनकी तीनों पत्नियां भी बेहद खुश हैं। nypost.com की रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे पहले Luwizo की मुलाकात नताली (Natalie) से हुई थी।  नताली ने बाद में उसे अपनी बहनों Nadege (नादेगे) और Natasha (नताशा) से मिलवाया।

इस मुलाकात के बाद नताली की बहनें भी Luwizo के प्यार में पड़ गईं। Triplets ने कहा- 'जब हमने Luwizo को बताया कि उसे हम तीनों से शादी करनी है, तो वह चौंक गया क्योंकि वह पहले से ही हम सभी के प्यार में पड़ गया था, इसलिए शादी के लिए मना नहीं कर सका। हम तीनों भी Luwizo से प्यार करते थे।'

Luwizo ने कहा कि हमारे इस रिश्ते से घरवाले बहुत खुश नहीं थे। बकौल Luwizo- 'मेरे माता-पिता समझ नहीं पा रहे हैं कि मैं क्या कर रहा हूं। उन्होंने इस बहुविवाह पर नाराजगी जाहिर की। बाद में वे शादी में भी शामिल नहीं हुए।' सोशल मीडिया पर लोग इस शख्स की शादी पर काफी कमेन्ट कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ