बिग ब्रेकिंग : पेशावर में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती धमाका, 30 की मौत


अभी-अभी दिल दहला देने वाली खबर पाकिस्तान के पेशावर से आयी है। पाकिस्तान के पेशावर में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती बम हमला हुआ है।

इस हमले में 30 से अधिक नमाजियों की मौत की खबर है। 56 से अधिक लोग घायल हुए हैं। यह विस्फोट पेशावर के कोचा रिसालदार इलाके में किस्सा ख्वानी बाजार की एक मस्जिद में हुआ है।

घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है. पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक विस्फोट आत्मघाती हमले के तहत किया गया लग रहा है.

यहां बता दें कि शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि पेशावर के किस्सा ख्वानी बाजार में दो हमलावरों ने यहां की मस्जिद में घुसने की कोशिश।

जब वहां मौजूद पुलिसवालों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने फायरिंग की दी। इस हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है। दूसरा पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल है।

इसी हमले के कुछ देर बाद मस्जिद में धमाका हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।

घायलों को लेडी रीडिंग अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। घायलों को स्थानीय लोगों ने बाइक और कारों के जरिये अस्पताल पहुंचाया।

हमले के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। घायलों में 10 की हालत गंभीर है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ