पुलिस जवान ने लगवाए नकली बाल 24 घंटे में ही हुआ ऐसा अंजाम, जानकर कांप उठेगी रूह


राजधानी पटना में एक पुलिस जवान की हेयर ट्रांसप्लांट के महज 24 घंटे बाद मौत हो गई। हेयर ट्रांसप्लांट के बाद युवक अपने क्वार्टर पर गया था।

रात में उसके सिर में अचानक दर्द शुरू हुआ और सीने में जलन होने लगी। हालत बिगड़ने पर साथी जवान उसे हेयर ट्रांसप्लांट करने वाले सेंटर पर लेकर गये।

जहां से उसे दूसरे अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान जवान ने दम तोड़ दिया।

बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस में तैनात मनोरंजन पासवान (28) की 11 मई को शादी थी। उसके सिर के आगे के बाल झड़ गये थे, इसलिए उसने हेयर ट्रांसप्लांट करवाने का फैसला किया।

छोटे भाई गौतम कुमार (बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर) ने बताया कि मनोरंजन पटना के बोरिंग रोड स्थित हेयर ट्रांसप्लांट एंड स्किन केयर सेंटर में इलाज करवा रहा था। उसका हेयर ट्रांसप्लांट किया गया।

इसके बाद वह शेखपुरा लौटा था। रात में अचानक सिर में तेज दर्द और सीने में जलन होने लगी, तो साथी जवान उसे आनन-फानन में स्किन केयर सेंटर लेकर पहुंचे।

हालत गंभीर देख स्किन केयर सेंटर वालों ने उसे रूबन हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया, लेकिन देर रात उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद परिजन हंगामा करने लगे। वे स्किन केयर सेंटर पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। छोटे भाई ने बताया कि भैया की मौत के बाद से स्किन केयर सेंटर वालों का फोन बंद है। सेंटर भी बंद है।

मामले को लेकर एसके पुरी थाने में लिखित शिकायत दी है। छोटे भाई ने स्किन केयर सेंटर के संचालक पर कार्रवाई की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ