SBI ने इस स्पेशल FD स्कीम में निवेश की डेडलाइन बढ़ाई, जानिए नया तारीख


  • Banking News: SBI launches special fixed deposit (FD) scheme for senior citizens
  • बैंकिंग न्‍यूज : वरिष्ठ नागरिकों के लिए SBI की स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) स्कीम 

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) स्कीम में निवेश की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया है।

बैंक की तरफ से अब इसकी डेडलाइन को 30 सितंबर 2022 तक बढ़ा दिया गया है।

SBI की वेबसाइट के मुताबिक, रिटेल टर्म डिपॉजिट सेगमेंट में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक स्पेशल SBI वीकेयर पॉजिट को लॉन्च किया गया था।

इसमें सीनियर सिटीजन को उनकी रिटेल एफडी पर 5 साल और ज्यादा की अवधि के लिए मौजूदा 50 बेसिस प्वॉइंट्स के अलावा अतिरिक्त 30 बेसिस प्वॉइंट्स का भुगतान करना है।

बैंक के मुताबिक, एसबीआई वीकेयर डिपॉजिट स्कीम को 30 सितंबर 2022 तक के लिए बढ़ा दिया गया है.

SBI की वेबसाइट पर स्कीम की उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, स्कीम में सामान्य लोगों के लिए लागू ब्याज दर से ऊपर 0.8 फीसदी का ब्याज मिलना है।

मतलब यह कि 15 फरवरी 2022 से, पांच साल की अवधि वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर सामान्य लोगों के लिए 5.50 फीसदी की ब्याज दर तय रहेगी।

वहीं, अगर सीनियर सिटीजन स्पेशल एफडी स्कीम के तहत फिक्स्ड डिपॉजिट में पैसा डालता है, तो एफडी पर लागू होने वाली ब्याज दर 6.30 फीसदी होनी तय है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ