RBI ने इस वजह से टाल दी आज से होने वाली यह महत्‍वपूर्ण बैठक, जानिए नई तारीख

भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ने आज से शुरू होने वाली अपनी मौद्रिक नीति समिति की बैठक एक दिन के टाल दिया है. 



आज 7 फरवरी से शुरू होने वाली यह तीन दिवसीय बैठक अब 8 फरवरी यानी कल से शुरू होगी और इसके नतीजे 10 फरवरी को आएंगे. 


यानी अब 10 फरवरी को ही पता चल जाएगा कि रिजर्व बैंक मूल दरों में कोई बदलाव करेगा या नहीं और इसके कारण लोन धारकों पर होम और ऑटो लोन की ईएमआई का बोझ बढ़ेगा या घटेगा.


बताया जा रहा है कि रिजर्व बैंक ने मुंबई मुख्‍यालय में शुरू होने वाली इस बैठक को सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के निधन के कारण एक दिन के लिए स्‍थगित किया है. 


जानकारों का मानना है कि महंगाई संबंधी चिंताओं के बीच आरबीआई अपनी अगली और बजट 2022 के बाद पहली द्वैमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में प्रमुख नीतिगत दरों के मोर्चे पर यथास्थिति कायम रख सकता है. 


उनका मानना है कि केंद्रीय बैंक की मौद्रिक नीति समिति नीतिगत रुख को ‘उदार’ से ‘तटस्थ’ में बदल सकती है. नकदी के सामान्यीकरण प्रक्रिया के रूप में रिवर्स रेपो रेट में बदलाव कर सकती है.


बजट में वृद्धि को लेकर दिए गए आश्वासन और कच्चे तेल की कीमतों के कारण महंगाई बढ़ने की आशंका को देखते हुए रिवर्स रेपो रेट में बढ़ोतरी हो सकती है.

  • ये भी पढ़ें

अपनी ही विकलांग बेटियों से पिता करता था दुष्कर्म, ऐसे खुली पोल तो दादी ने भिजवाया जेल




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ