बेहतरीन फीचर्स के साथ Qoo के तीन नए स्‍मार्टफोन भारत में हुए लॉन्च : जानिए कीमत और खुबियां


iQoo 9 Pro, iQoo 9 और iQoo 9 SE को अपने देश में लॉन्च कर दिया गया है।

iQoo 9 Pro इस सीरीज का सबसे प्रीमियम मॉडल बताया जा रहा है। इसमें क्वालकॉम के फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 SoC दिया गया है।


साथ ही iQoo 9 में स्नैपड्रैगन 888+ चिप दी गई है। वहीं, iQoo 9 SE में स्नैपड्रैगन 888 SoC दिया गया है।


कीमत की बात करें तो यह 33,990 रुपये से शुरू होगी। जबकि iQoo 9 Pro की कीमत 64,990 रुपये है।


यह 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। वहीं, इसके 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 69,990 रुपये है।


iQoo 9 की बात करें तो इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 42,990 रुपये है। वहीं, इसके 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 46,990 रुपये है।


iQoo 9 SE की बात करें तो इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,990 रुपये है और 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,990 रुपये है।


iQoo 9 Pro डार्क क्रूज और लीजेंड शेड्स में उपलब्ध है। iQoo 9 अल्फा और लीजेंड वर्जन में है।

iQoo 9 SE स्पेस फ्यूजन और सनसेट सिएरा कलर्स में उपलब्ध है।


iQoo 9 Pro और iQoo 9 के लिए 23 फरवरी से देश में प्री-ऑर्डर शुरू होंगे। iQoo 9 SE 2 मार्च से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ