LIC लेनी है या कराना है पॉलिसी रिन्‍युअल तो पढ़ लें ये जरूरी खबर, वर्ना होना पड़ेगा परेशान !

  • कोविड वैक्‍सीन के बिना अब बीमा नहीं करेगा करेगी एलआईसी, जारी हुआ यह आदेश
  • LIC will no longer issue insurance policy without Kovid vaccine, this order issued



भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते दायरे को देखते हुए एक महत्‍वपूर्ण कदम उठाया है। इसके तहत अब बीमा कराने या नवीनीकरण के लिए वैक्सीन की दोनों डोज लेना जरूरी होगा। 


बीमा निगम मुख्यालय ने सभी शाखा कार्यालयों को आदेश दिया है कि बड़े बीमा कराने वालों का टीकाकरण के दोनों डोज का प्रमाणपत्र अनिवार्य रूप से जमा करें। इस आदेश पर अमल भी शुरू हो गया है।


एलआईसी मुख्‍यालय की ओर से 15 जनवरी को आदेश दिया गया कि अब उन लोगों का ही बीमा हो सकेगा, जिनके पास कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेने का प्रमाणपत्र होगा। 


यही नहीं, बीमा एजेंटों द्वारा बिना वैक्‍सीनेशन सार्टिफिकेट के भेजे गए बीमा के दस्‍तावेजों को भी अब एलआईसी द्वारा स्‍वीकृत न करते हुए बीमा प्रक्रिया को रोक दिया जा रहा है। 


ऐसे मामलों में बीमा एजेंटों से कहा जा रहा है कि बीमा खरीदने वाले व्यक्ति के कोविड टीकाकरण के दोनों डोज लगने का प्रमाणपत्र मुहैया कराए। इसके बाद ही पालिसी स्वीकृत होगी।


बीमा अभिकर्ताओं का कहना है कि वर्षों से बंद बीमा पालिसी के नवीनीकरण में भी कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगने का प्रमाणपत्र अनिवार्य हो गया है। 


इसी तरह बीमा नवीनीकरण यानी पॉलिसी रिन्‍युअल का कार्य भी वैक्सिनेशन प्रमाण पत्र न होने पर रोका जा रहा है। एक मामले में फाइल शाखा में जमा होने के सात दिन बाद मोबाइल पर मैसेज आया कि कोविड टीकाकरण का प्रमाणपत्र भी नवीनीकरण की फाइल के साथ संलग्न करें तभी नवीनीकरण हो पाएगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ