CBSE 10वीं और 12वीं की परीक्षा को लेकर बड़ा ऐलान : जानिए कब शुरू होंगे एक्‍जाम

  • CBSE exams of class 10th and 12th will be held in offline mode from April 26
  • 26 अप्रैल से ऑफलाइन मोड में होंगे 10वीं और 12वीं के CBSE के एग्जाम


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 10वीं और 12वीं के 2nd टर्म के एग्जाम 26 अप्रैल से होंगे। हालांकि परीक्षाओं की डेटशीट बाद में आएगी।

परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में होंगी। सीबीएसई ने कोरोना के चलते 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं टर्म 1 और 2 में करने का फैसला किया था।

सीबीएसई क्लास 10 टर्म-1 बोर्ड माइनर विषयों की परीक्षाएं 17 नवंबर और मेजर विषयों की परीक्षाएं 30 नवंबर से 11 दिसंबर तक चलीं थीं।

वहीं 12वीं क्लास के माइनर विषयों की परीक्षाएं 16 नवंबर और मेजर विषयों की परीक्षाएं 01 से 22 दिसंबर 2021 तक हुई थीं।

CBSE ने अभी 10वीं 12वीं के टर्म 1 बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट जारी नहीं किए हैं। सीबीएसई जल्द ही टर्म 1 बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट जारी कर सकती है।  जो छात्र टर्म 1 बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए हैं, वे अपने एग्‍जाम रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्‍ट चेक कर पाएंगे. रिजल्‍ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in तथा results.gov.in पर मार्कशीट के तौर पर रिलीज़ किए जाएंगे. 

बोर्ड ने अभी तक रिजल्‍ट डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। रिजल्‍ट 31 जनवरी तक जारी किए जाने थे, ऐसे में संभव है कि छात्रों के रिजल्‍ट अब किसी भी समय जारी हो सकते हैं।

छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र बनाकर रखनी होगी। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा, CBSE Board परीक्षा के रिजल्‍ट UMANG ऐप, आईवीआरएस, SMS और डिजिलॉकर प्लेटफॉर्म digilocker.gov.in पर भी उपलब्ध होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ