बिहार के समस्तीपुर जिले में दिल दहला देने वाली एक वारदात में एक मुस्लिम शख्स को स्वघोषित गौरक्षकों ने न केवल कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला बल्कि हत्या के बाद उसके शव को जलाने की कोशिश की और फिर अधजली लाश को नमक के साथ जमीन के अंदर गाड़ दिया। पीड़ित शख्स की पिटाई का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
स्थानीय मीडिया की कुछ रिपोर्टों में भी दावा किया गया है कि कथित तौर परबिहार के समस्तीपुर जिले में दिल दहला देने वाली एक वारदात में एक मुस्लिम शख्स को स्वघोषित गोरक्षकों ने न केवल कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला बल्कि हत्या के बाद उसके शव को जलाने की कोशिश की और फिर अधजली लाश को नमक के साथ जमीन के अंदर गाड़ दिया।
पीड़ित शख्स की पिटाई का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय मीडिया की कुछ रिपोर्टों में भी दावा किया गया है कि कथित तौर पर हमलावरों ने शख्स की मौत हो जाने के बाद लाश पर पेट्रोल छिड़ककर उसे आग लगाकर जलाने की कोशिश की फिर उसके शरीर पर नमक छिड़का और उसे जमीन में गाड़ दिया।
वायरल वीडियो में भीड़ के सामने हाथ जोड़कर रहम की भीख मांग रहे शख्स की पहचान राज्य की सत्ताधारी पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) के समस्तीपुर जिले के कार्यकर्ता मोहम्मद खलील आलम के रूप में की गई है। वीडियो में खलील आलम को हमलावरों से हाथ जोड़कर बख्श देने की गुहार लगाते हुए देखा जा सकता है।
हालांकि, वीडियो फुटेज में हमलावर नहीं दिखाई दे रहे हैं लेकिन पीड़ित को उन स्थानों का खुलासा करने के लिए मजबूर करते हुए सुना जा सकता है, जहां गोकशी की जाती है।
हमलावर पीड़ित शख्स से पूछ रहे हैं कि कौन-कौन से लोग गोमांस बेचने में शामिल हैं, उनके नाम बताओ? वायरल वीडियो में हमलावर ये भी पीड़ित शख्स से पूछते हैं कि उसने अपने जीवन में कितना गोमांस खाया है और क्या उसने इसे अपने बच्चों को भी खिलाया है?
उन्होंने उससे सवाल किया कि क्या कुरान उसे गोमांस खाने की इजाजत देता है, जिस पर वह जवाब देता है कि ऐसा नहीं है। इस वीडियो में अभद्र भाषा और अपशब्दों की भरमार है।
वीडियो को एक समुदाय के खिलाफ घृणा अपराध की एक और घटना के रूप में व्यापक रूप से वायरल किया गया है। हालांकि, स्थानीय पुलिस, आरोपों से इनकार करती है और दावा करती है कि यह एक हत्या को कवर करने के लिए अलग तरह की एक रणनीति है।
हमलावरों ने शख्स की मौत हो जाने के बाद लाश पर पेट्रोल छिड़ककर उसे आग लगाकर जलाने की कोशिश की फिर उसके शरीर पर नमक छिड़का और उसे जमीन में गाड़ दिया।
वायरल वीडियो में भीड़ के सामने हाथ जोड़कर रहम की भीख मांग रहे शख्स की पहचान राज्य की सत्ताधारी पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) के समस्तीपुर जिले के कार्यकर्ता मोहम्मद खलील आलम के रूप में की गई है।
वीडियो में खलील आलम को हमलावरों से हाथ जोड़कर बख्श देने की गुहार लगाते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, वीडियो फुटेज में हमलावर नहीं दिखाई दे रहे हैं लेकिन पीड़ित को उन स्थानों का खुलासा करने के लिए मजबूर करते हुए सुना जा सकता है, जहां गोकशी की जाती है। हमलावर पीड़ित शख्स से पूछ रहे हैं कि कौन-कौन से लोग गोमांस बेचने में शामिल हैं, उनके नाम बताओ?
वायरल वीडियो में हमलावर ये भी पीड़ित शख्स से पूछते हैं कि उसने अपने जीवन में कितना गोमांस खाया है और क्या उसने इसे अपने बच्चों को भी खिलाया है? उन्होंने उससे सवाल किया कि क्या कुरान उसे गोमांस खाने की इजाजत देता है, जिस पर वह जवाब देता है कि ऐसा नहीं है।
इस वीडियो में अभद्र भाषा और अपशब्दों की भरमार है। वीडियो को एक समुदाय के खिलाफ घृणा अपराध की एक और घटना के रूप में व्यापक रूप से वायरल किया गया है। हालांकि, स्थानीय पुलिस, आरोपों से इनकार करती है और दावा करती है कि यह एक हत्या को कवर करने के लिए अलग तरह की एक रणनीति है।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.