दर्दनाक हादसा : शादी में जा रहा था परिवार, ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, पांच की मौके पर ही मौत

  • जा रहे थे शादी में शामिल होने, दर्दनाक हादसे की खबर से समारोह में पसर गया मातम


यूपी के बांदा में एक तेज रफ्तार एक्सयूवी कार के ट्रक में घुसने से मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई है. हादसे में एक व्‍यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है. कार में कुल छह लोग सवार थे.

हादसा प्रयागराज हाईवे पर बांदा की शहर कोतवाली के जमुनीपुरवा के पास हुआ है.  हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार सवार सभी लोगों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला.

जानकारी के मुताबिक कार सवार लोग चित्रकूट जनपद के रहने वाले हैं और वह शादी समारोह में शामिल होने के लिए उरई जा रहे थे. बांदा में उनकी कार ट्रक में पीछे से घुस गई. वहीं, इस

पुलिस के मुताबिक एक्‍सयूवी वाहन में सवार छह लोगों में से चार की मौके पर ही मौत हो गई. दो घायलों को अस्‍पताल भेजा गया, जिनमें से एक ने अस्‍पताल पहुंचते-पहुंचते दम तोड़ दिया.  गंभीर रूप से घायल छठे व्‍यक्ति को इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया है.

इस हादसे की स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से घायल को बांदा जिला अस्पताल पहुंचाया है. 

कार में सवार कुछ लोगों की अभी तक पुख्‍ता तौर पर पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पहचान की कोशिश में है, ताकि आगे की कार्यवाही की जा सके.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ