- मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक दूल्हे को घोड़ी पर बैठना महंगा पड़ गया। इसका कारण था कि जिस घोड़ी पर वह बैठा था, उसने सड़क पर गोबर कर दिया।
गंदगी के कारण नगर निगम की टीम ने चालानी कार्रवाई की। उस वक्त घोड़ी का मालिक साथ नहीं था तो चालान का जुर्माना दूल्हे को जेब से भरना पड़ा। जब दूल्हे ने 500 रुपए का जुर्माना चुकाया, तब बारात आगे बढ़ सकी।
खबर के मुताबिक, घोड़ी के गोबर करने पर सड़क पर गंदगी फैल गई और उसी दौरान नगर निगम की टीम भी वहां पहुंच गई। नगर निगम के अमले ने गंदगी देखकर बारात को रुकवा लिया।
नगर निगम अधिकारी ने गंदगी फैलाने पर 500 रुपए जुर्माना चुकाने को कहा, उस दौरान घोड़ी का मालिक नहीं था। आधा घंटे तक बहस हुई और आख़िरकार बारात को आगे बढ़ाने के लिए दूल्हे को ही 500 रुपए देना पड़़े। इसके बाद नगर निगम ने जुर्माना वसूली की रसीद देकर बारात को आगे बढ़ने की इजाजत दी।
- ये भी पढ़ें
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.