आसमान से अचानक गिरा हजारों पक्षियों का झुंड, सैकड़ों चिडि़यों की मौत : जानिए कहां हुई अजब घटना


मेक्सिको में पक्षियों का एक विशाल झुंड के रहस्यमय तरीके से आसमान से अचानक जमीन पर गिरने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें से बहुत से नीचे फुटपाथ से टकराकर मर गए. इस अजीबोगरीब घटना का वायरल हो रहा है।

मैक्सिको के कुआउटेमोक शहर में आसमान से अचानक जमीन पर आ गिरे पक्षियों के इस झुंड में सैकड़ों पीले सिर वाले ब्लैक बर्ड्स शामिल थे।


इनमें कई परिंदों की मौत हो गई। घटना 7 फरवरी की बताई जा रही है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ट्विटर पर 14 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।


यह वीडियो सिक्योरिटी कैमरे में कैद हुआ है, जिसमें प्रवासी पक्षियों के झुंड को बड़ी ऊंचाई से सड़क पर गिरते हुए देखा गया है। इनमें से ज्‍यादातर पक्षी तो दोबारा आसमान में उड़ गए, पर तेजी से जीमन पर गिरने के कारण दर्जनों की मौत भी हो गई। 


वीडियो में देखा जा सकता है कि मरे हुए पक्षी सड़कों पर बिखरे पड़े हैं। मैक्सिको अखबार एल हेराल्डो डी चिहुआहुआ के अनुसार स्थानीय लोगों ने कुआउटेमोक की सड़कों पर कई ब्लैकबर्ड्स को मृत पड़ा देखा।  स्थानीय पुलिस ने बताया कि आसमान से गिरे हुए 100 से अधिक पक्षियों के शव मिले थे। 


कई लोगों ने इस घटना के लिए पॉल्यूशन, 5G टेक्नोलॉजी और बिजली के तारों को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो यह अनुमान लगा रहे हैं कि पक्षियों को आकाशीय बिजली का झटका लगा था।


पक्षी विशेषज्ञों के मुताबिक इस अजीबोगरीब घटना की वजह यह भी हो सकती है कि पेरेग्रीन या बाज जैसे किसी बड़े पक्षी ने इनके शिकार की कोशिश की हो, इससे बड़ी संख्या में पक्षी जमीन पर गिरकर मर गए हों।


वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें


https://youtu.be/gd5NVY4d_xc


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ