बाहुबली अतीक अहमद के बेटे पर सरकार ने घोषित किया इतना इनाम ! जानिए क्‍या है मामला

Ali, the absconding son of gangster Atiq Ahmed

  • The government announced such a reward on the absconding Ali, the son of gangster Atiq Ahmed


गुजरात के साबरमती जेल में बंद बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद के छोटे बेटे अली पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है। 21 दिसंबर को प्रयागराज के करेली थाने में दर्ज मुकदमे में अतीक अहमद का छोटा बेटा अली फरार चल रहा है।

अली के खिलाफ पांच करोड़ की रंगदारी मांगने और जमीन कब्जाने का मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही अली फरार चल रहा है। पुलिस ने नामजद 6 अन्य लोगों के खिलाफ भी 25 हजार का इनाम घोषित किया है।

अतीक के रिश्तेदार असद, करीबी आरिफ उर्फ कछौली, संजय सिंह, फुल्लू,अमन और इमरान उर्फ गुड्डू पर भी पुलिस ने इनाम घोषित किया है। पुलिस ने आपरेशन शिकंजा के तहत इनाम घोषित किया है।

गौरतलब है कि अतीक अहमद रंगदारी मांगने समेत कई गंभीर आरोपों में साबरमती जेल में बंद हैं। इसके अलावा अतिका का बड़ा बेटा मोहम्मद उमर भी फरार चल रहा है। 

इस बीच छोटे बेटे अली के खिलाफ उनके ही रिश्तेदार जीशान ने करेली थाने में लिखित शिकायत करते हुए गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मामले में अली व उनके अन्य साथियों के ऊपर इनाम घोषित किया गया है। 

दर्ज मुकदमा में आरोप लगाया गया है कि प्रयागराज के करेली में जीशान उर्फ जानू की 5 बीघा जमीन पर अतीक अहमद के बेटे अली और उसके साथी ने मिलकर अवैध कब्जा कर लिया है। 

यही नहीं, इन दोनों ने जीशान को मारने की धमकी दी और दबाव बनाने के लिए फोन पर अतीक अहमद से बात करवाई. अतीक ने जीशान से इस जमीन को उसकी पत्नी शाइस्ता के नाम करने को कहा और धमकाया। 

जमीन नहीं देने पर जीशान से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी भी वसूलने की बात कही गई। इसके अलावा जीशान ने उसके परिवार के लोगों को पीटने का आरोप भी अली और उसके साथी पर लगाया है। 

इस मामले में अली के कुछ सहयोगियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि अली अबतक पकड़ा नहीं गया है, वह तब से फरार चल रहा है, जिसके बाद आज सरकार ने उसपर यह इनाम घोषित किया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ