शादी के बाद पति ने किया सेक्स से इनकार तो पत्‍नी पहुंच गई थाने, जानिए फिर क्‍या हुआ

सांकेतिक तस्‍वीर

शादी के बाद पति-पत्नी के बीच अनबन की खबरें आती रहती हैं। कई मामले थाने से लेकर कोर्ट तक पहुंच जाते हैं, लेकिन पति-पत्नी के बीच कुछ मामले ऐसे होते हैं जो दोनों तक ही सीमित रहते हैं।

इसमें आपसी गोपनीयता या प्राइवेसी बनी रहती है। पति पत्नी के बीच यौन संबंध इसी तरह का मामला है। पति पत्नी के बीच यह स्वभाविक और नितांत जरूरी प्रक्रिया है, लेकिन अगर यही नहीं हो तो फिर इसे आप क्या कहेंगे?

अहमदाबाद में इसी तरह का एक मामला सामने आया है। यह मामला ऊपर से दिलचस्प जरूर लगे, लेकिन पत्नी ने सेक्स के अपने अधिकार को पाने के लिए थाने में दस्तक दे दी है। 

महिला के पति ने उसके साथ सेक्स से इनकार कर दिया था। महिला इससे इतनी परेशान हो गईं कि उन्होंने अपने पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करा दी।

महिला ने साबरमती पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत में कहा है कि मैंने पिछले साल फरवरी में बडोदरा के एक व्यक्ति से शादी की थी। मैं उनसे शादी की वेबसाइट के माध्यम से मिली थी।

जल्दी ही मुझे ससुराल वालों ने एक साल के अंदर बेटा पैदा करने का फरमान सुना दिया। लेकिन अब तक मेरा पति के साथ शारीरिक संबंध कायम नहीं हुआ है। मेरा पति रात को अजीबो गरीब कपड़े पहनता है।

जब मैं उन्हें सेक्स के लिए कहती हूं तो वह कहता है मैं आदमी की तरह दिखता हूं? वह मेरे साथ संबंध नहीं बना सकता। इस मुद्दे पर जब भी मैं उनसे बात करती हूं तो वह मेरा गला दबा देता है और मुझे प्रताड़ित करता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ