महिला सिपाही की हत्‍या में तहसीलदार पत्नी समेत गिरफ्तार, कत्‍ल कर नाले में फेंक दी थी लाश


लखनऊ में पुलिस मुख्यालय में तैनात महिला आरक्षी रुचि सिंह की हत्या के आरोप में पुलिस ने प्रतापगढ़ की रानीगंज तहसील में तैनात तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव, उसकी पत्नी व एक दोस्त को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

महिला सिपाही रुचि की मौत सिर पर भारी सामान से वार करने से हुई थी। शव बृहस्पतिवार को PGI के माती इलाके में मिला था। उसके भाई की तहरीर पर पीजीआई थाने में हत्या का केस दर्ज किया गया था।

जांच में यह सामने आया है कि महिला आरक्षी रुचि  व तहसीलदार पद्मेश के बीच करीब पांच साल पहले फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे दोनों करीब आ गए। जबकि शादी 2019 में नीरज से हुई तब भी अफेयर जारी रहा।


पति पर दहेज उत्पीड़न का केस लगाकर तलाक देने के बाद महिला सिपाही तहसीलदार पर शादी के लिए दबाव डाल रही थी। इससे आजिज आकर पद्मेश ने यह साजिश रची।

उसने रुचि को फोन कर पीजीआई अस्पताल के पास बुलाया। पद्मेश व उसके दोस्त नामवर ने उसे खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया जिससे वह बेहोश हो गई। तब आरोपियों ने गला दबाकर उसकी जान ले ली थी। इसके बाद 12 फरवरी की रात को शव माती नाले में फेंककर भाग निकले थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ