दुबई से जयपुर हवाई अड्डे पर पहुंचे एक यात्री से करीब आधा किलो ग्राम सोना बरामद किया गया है। सोमवार को हुई कस्टम विभाग की कार्रवाई में बरामद किया गया सोना यात्री प्राइवेट पार्ट में छिपाकर लाया था।
विभाग को इस बारे में मुखबिर से सूचना मिल गई थी। शक के आधार पर यात्री को रोक कर पूछताछ की गई। ज्यादा देर तक बैठे रहने के कारण उसे परेशानी होने लगी, तो उसने खुद की 512.700 ग्राम सोना लाने की बात स्वीकार कर ली।
पकड़ा गया व्यक्ति दिल्ली का रहने वाला है। वह दुबई में टैक्सी चलाता है। यात्री ने बताया कि उसे एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुबई हवाई अड्डे पर 20 हजार रुपये नकद और विमान के टिकट का लालच दिया गया।
इस पर वह सोना लेकर आने के लिए तैयार हो गया। उसने पेस्ट फार्म में बने सोने के दो कैप्सूल प्राइवेट पार्ट में छुपा लिए थे। कस्टम विभाग ने पकड़े गए व्यक्ति और उससे जुड़ी जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही देने की बात कही है।
युवक गुजरात का रहने वाला है। वह गुजरात से मुंबई और वहां से घरेलू उड़ान से जयपुर पहुंचा था। यहां से दुबई जाने वाली अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट पकड़ने से पहले ही उसे पकड़ लिया गया।
बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही कस्टम विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर असम में इसी तरह सोने की तस्करी को पकड़ा था। शक के आधार पर अधिकारियों ने जब एक युवती की तलाशी ली, तो उसके प्राइवेट पार्ट से करीब डेढ़ किलो सोना बरामद हुआ था।
- ये भी पढ़ें
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.