नहीं रही सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर, जानिए कहां होगा अंतिम संस्‍कार




स्वर कोकिला लता मंगेशकर के प्रशंसकों के लिए दिल तोड़ने वाली खबर है। महान गायिका लता मंगेशकर ने 92 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

उन्‍होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्‍पताल में आज  92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।  लता मंगेशकर के निधन पर केंद्र ने 2 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है।


उनका अंतिम संस्कार आज शाम मुंबई के प्रसिद्ध  शिवाजी पार्क में होगा होगा। लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर को शाम 4 से 6 बजे के बीच अंतिम दर्शन के लिए शिवाजी पार्क लाया जाएगा।


वे हाल ही में कोरोना वायरस की चपेट में आई थीं। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी और उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन के बाद सोशल मीडिया पर लोग लगातार अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।


बता दें, लता को 2019 में नवंबर महीने में भी सांस लेने में तकलीफ हुई थी। उस समय भी उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के ICU में भर्ती कराना पड़ा था।


अपने सात दशक लंबे करियर में लता ने विभिन्न भाषाओं में 30,000 से ज्यादा गानें गाए हैं। लता का जन्म 28 सितंबर, 1929 को मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था। उनके पिता दीनानाथ मंगेशकर भी एक कुशल रंगमंचीय गायक थे। जब वह मात्र 13 साल की थीं, तो उनके पिता गुजर गए थे।


शुरुआत में इंडस्ट्री में उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। उन्हें उनकी पतली आवाज के लिए आलोचना भी झेलनी पड़ी थी। 2001 में उन्हें भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' दिया गया था। 1989 में लता को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।


उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी शामिल है। वह ना सिर्फ देश, बल्कि विदेशों में भी काफी लोकप्रिय हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ