- लोहिया अस्पताल में 2 दिन से थे ICU में भर्ती, 88 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व मंत्री अहमद हसन का शनिवार को 88 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थे।
वह पिछले 8 दिनों से डायलिसिस पर थे। उनकी हालत बेहद क्रिटिकल बताई जा रही थी। अहमद हसन सपा की सरकार में स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्री भी रह चुके हैं।
सपा नेता और पूर्व मंत्री अहमद हसन मुलायम सिंह यादव के करीबी थे। वह विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष थे। 88 साल के अहमद हसन का डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया।
मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह 11 बजे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सपा सरकार में पूर्व मंत्री अहमद हसन का निधन हो गया।
उन्होंने कहा कि अहमद हसन को सेप्सिस होने की वजह से राम मनोहर लोहिया आयुर्वैदिक संस्थान की क्रिटिकल केयर मेडिसिन डिपार्टमेंट में शिफ्ट किया गया था।
वहां सीसीएम स्पेशलिस्ट डॉक्टर दीपक मालवीय और अन्य डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था। उन्हें क्रिटिकल केयर मेडिसिन के आईसीयू में 2 दिन पहले एडमिट किया गया था। फिर उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया था।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.