उत्तर प्रदेश के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में गली-मोहल्लों, सड़कों पर घूमते आवारा कुत्तों के हमले बढ़ गए हैं। लोगों को बढ़ती परेशानी को देखते हुए ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने एक प्लान बनाया है। प्लान के तहत लावारिस कुत्तों की नसबंदी कराई जाएगी।
आरडब्ल्यूए और एसोसिएशन भी अपने इलाके के कुत्तों की नसबंदी करा सकती हैं। इसके लिए उन्हें अथॉरिटी से संपर्क करना होगा। साथ ही 250 रुपये प्रति कुत्ते के हिसाब से पेमेंट भी करना होगा।
हालांकि एक कुत्ते की नसबंदी पर एक हजार रुपये का खर्च आता है। लेकिन बाकी के 750 रुपये ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी देगी। नसबंदी कराने की जिम्मेदारी ह्यूमन वेलफेयर संस्था को यह जिम्मेदारी दी गई है।
ग्रेटर नोएडा अथॅरिटी के सीईओ नरेंद्र भूषण का कहना है कि अथॉरिटी ने कुत्तों की नसबंदी कराने की सूचना देने के लिए मोबाइल नंबर 7838565456 जारी किया है। कोई भी आरडब्ल्यूए और एसोसिएशन इस नंबर पर कॉल कर सूचना दे सकती है।
सूचना देने के साथ ही आरडब्ल्यूए और एसोसिएशन को ह्यूमन वेलफेयर संस्था के बैंक खाता नंबर 67760170087, आईएफएसी कोड-आईसीआईसी 0006776, आईसीआईसीआई बैंक में प्रति कुत्ते के हिसाब से 250 रुपये जमा कराने होंगे।
इसके बाद संस्था की टीम कुत्तों को पकड़कर लाएगी और उनकी नसबंदी की जाएगी। नसबंदी के बाद पांच दिन के लिए कुत्तों को केन्द्र पर ही रखा जाएगा। उन्हें एंटी रेबीज के इंजेक्शन भी लगेंगे।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.