गले में सांप डाल लूट के लिए पैसे : जानिए कहां हुई लूट की ये हैरतअंगेज वारदात


चोरी, ठगी और लूट के लिए अपराधी नए-नए तरीके खोजते और आजमाते रहते हैं। ऐसा ही एक अनूठा तरीका एक लुटेरों ने आजमा कर पैसे लूटने की घटना को अंजाम दिया है, जिसे जानकर लोग हैरान हैं।

जमशेदपुर में कुछ युवकों ने लूटने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया। पहले उसने एक संपेरे से सांप छीना। इसके बाद उस सांप को दूसरे व्यक्ति के गले में डालकर उससे पैसे लूट लिए। 

लूट की इस अजीबोगरीब वारदात की सूचना मिलने के बाद जमशेदपुर पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से लूटे गए 2650 रुपए भी बरामद किए हैं।

इन खुराफाती लुटेरों की पहचान बाबाकुटी निवासी अभय कुमार यादव उर्फ बुआ, मामाबाड़ी निवासी राजू कुमार साव उर्फ गुड्डू और निशांत सिंह के रूप में की गई है। 

युवक ने पुलिस को बताया कि उसने नशे की हालत में एक सपेरे से सांप को छीन लिया और फिर सांप को गले में लपेट कर इधर-उधर घूमता रहा। 

इसी बीच उसने वायरलेस मैदान में गांधीनगर निवासी गणेश निषाद नाम के युवक से नशा करने के लिए रुपये की मांग की। मना करने पर उसने अपने गले से सांप निकाला और गणेश के गले में लपेट कर उससे रुपए लूट लिए। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ