बीच शादी दुल्हन को छोड़ गया दूल्हा, तीन घंटे बाद लौटकर पूरे किए फेरे : वजह जानकर रह जाएंगे हैरान !


मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक दुल्हन हाथों पर मेहंदी रचाए दूल्हे का इंतजार कर रही थी। दूल्हा मंडप में 3 घंटे बाद आया जिसके बाद वरमाला डालकर सात फेरे पूरे हुए। दूल्हे के देर से आने का कारण दसवीं की परीक्षा का पेपर था। दूल्हा शादी के पहले परीक्षा देने गया था।

खबर के मुताबिक, छतरपुर के कल्याण मंडपम में सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया था। यहां एक साथ 11 जोड़ों की शादियां हो रही थी।

इसी में एक जोड़ा था रामजी सेन और प्रीति सेन का। 21 वर्षीय रामजी परीक्षा देने मंडप छोड़कर चला गया, जबकि 19 वर्षीय प्रीति स्टेज पर बैठी उसका इंतजार कर रही थी।

रामजी सेन ने कहा, उसकी 10वीं की परीक्षा और शादी एक ही दिन पर थी। मैंने साल भर इम्तेहान के लिए मेहनत की थी, उसे पूरा करना जरूरी था। मैंने पेपर दे दिया है और मुझे अच्छे नतीजे की भी उम्मीद है। आज दो परीक्षाएं हुईं, एक पढ़ाई की, दूसरी जिंदगी की।

इस बारे में दुल्हन प्रीति सेन ने कहा कि मैंने मंडप में इंतजार किया, क्योंकि पति की 10वीं की परीक्षा थी। पति का उठाया गया कदम भविष्य के लिए बेहतर है। यह भी बता दें कि दोनों पक्षों को इंतजार करने को लेकर कोई आपत्ति नहीं हुई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ