अक्षरा सिंह-निरहुआ की जोड़ी फिर करने जा रही धमाका, इस हिरोइन को लग सकता है झटका!


भोजपुरी इंडस्ट्री में जोड़ियों का बहुत महत्व होता है। हर समय कुछ जोड़िया होती हैं जो इंडस्ट्री पर राज करती हैं।

आज के समय में बात करें तो सिर्फ एक जोड़ी बची है वह है आम्रपाली दुबे और निरहुआ की।

इनके साथ खेसारी और काजल राघवानी की जोड़ी भी चर्चित थी लेकिन अब खेसारी और काजल की जोड़ी नहीं बन रही है। कुछ अनबन के कारण।

इस बीच नई जोड़ी जो सबसे अधिक चर्चा में है वह है खेसारी और इंडस्ट्री क्वीन अक्षरा सिंह की जोड़ी।


दर्शक मान रहे हैं कि निरहुआ और अक्षरा अगर लगातार साथ फिल्में करें तो यह आम्रपाली से कहीं अधिक हिट जोड़ी होगी।

यही वजह है कि अब फिल्मी गलियारे में निरहुआ और अक्षरा के जोड़ी की चर्चा तेज होने लगी है।


उधर, इस बात से आम्रपाली को क्या झटका लग सकता है। इस पर भोजपुरी पंडित कहते हैं, ऐसा नहीं है। क्योंकि निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी सदाबहार और लंबे समय से इंडस्ट्री पर राज करने वाली जोड़ी है।

दर्शक अब कुछ फ्रेश देखना चाहते हैं ऐसे में जाहिर है कि कुछ फिल्मों में आपको खेसारी और अक्षरा की जोड़ी लगातार देखने को मिले।

इस बीच एक नई जोड़ी के रूप में प्रदीप पांडे चिंटू और काजल राघवानी भी सामने हैं, जिसे दर्शक प्यार दे रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ