बीजेपी में शामिल हुए द ग्रेट खली दलीप सिंह राना


द ग्रेट खली उर्फ दलीप सिंह राना बीजेपी में शामिल हो गए हैं। बकौल खली, इसलिए मैंने सोचा कि मैं भी क्यों नहीं देश के विकास के लिए उनके शासन का हिस्सा बनूं। मैं बीजेपी की राष्ट्रीय नीति से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुआ हूं।

बीजेपी का हिस्‍सा बनने के बाद खली ने कहा कि मुझे बीजेपी में शामिल होने की खुशी है। मुझे लगता है कि देश के लिए पीएम मोदी के कार्य उन्‍हें उपयुक्‍त प्रधानमंत्री बनाते हैं। ऐसे में मैंने भी सोचा कि क्‍यों ना देश के विकास के लिए इस सरकार का हिस्‍सा बन जाऊं। मैं बीजेपी की राष्‍ट्रीय नीति से प्रेरित होकर बीजेपी में शामिल हुआ हूं।' 

खली ने कहा कि बीजेपी की नीति भारत को आगे बढ़ाने की है, इससे प्रभावित होकर मैं पार्टी में शामिल हुआ हूं। बीजेपी जहां भी मेरी ड्यूटी लगाएगी मैं कोशिश करूंगा कि खरा उतरूं।

करीब एक दशक तक वर्ल्ड रेस्लिंग इंटरटेनमेंट (WWI) में हिस्सा लेने वाले खली अब रिटायर हो चुके हैं। फिलहाल उन्होंने कुश्ती सिखाने के लिए जालंधर में एक अकादमी खोली हुई है।

साढ़े सात फ़ुट की लंबाई और दो सौ किलो वजन खली ने कहा कि मैं भाजपा में शामिल होकर खुश हूं। मुझे लगता है कि देश के लिए मोदी का काम उन्हें सही प्रधानमंत्री बनाता है।

  • ये भी पढ़ें 

'खान सर' पर कसा पुलिस का शिकंजा नहीं जा सकेंगे बिहार से बाहर : जानिए क्या है मामला




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ