छात्रों को यह कहते हुए सुना गया कि यह उनकी संस्कृति है। पुलिस ने भी मामले को सुलझाने का प्रयास किया।
कर्नाटक में हिजाब को लेकर विवाद पिछले महीने जनवरी में तब शुरू हुआ था, जब उडुपी के एक सरकारी कॉलेज की क्लास में 6 छात्राओं ने हिजाब पहनकर एंट्री ली थी।
विवाद इस बात को लेकर था कि कॉलेज प्रशासन के मना करने के बाद भी इसे पहनकर आई थीं। उस विवाद के बाद से ही दूसरे कॉलेजों में भी हिजाब को लेकर बवाल शुरू हो गया।
इस मामले में उडुपी गवर्नमेंट कॉलेज के प्रिंसिपल ने कहा था इसे भड़काने के पीछे कुछ छात्र संगठनों का हाथ है।
सरकारी कॉलेज के प्रोफेसरों ने कुमकुम लगाकर आए छात्राओं को क्लास में जाने से रोका है। छात्रों से कहा गया कि वे कुमकुम पोछकर क्लास में प्रवेश करें। एक प्रोफेसर को भी कुमकुम का टीका साफ कर कक्षा में प्रवेश करते देखा गया।
हिंदू संगठन श्रीराम सेना प्रमुख ने सरकार को कॉलेज के प्राचार्य और प्रोफेसरों को निलंबित करने की चेतावनी दी है।
बता दें कि कर्नाटक हाईकोर्ट में राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पर प्रतिबंध को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर लगातार सुनवाई चल रही है। कोर्ट ने फैसला न आने तक कॉलेज में किसी भी प्रकार के धार्मिक पहनावे में आने पर रोक लगा दी थी।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.