चारा घोटाले मामले में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने हाईकोर्ट में अपील दायर की है। दूसरी ओर लालू यादव की बेटी रोहिणी ने उनके पिता को मिली सजा को साजिश बताते हुए कहा है कि पिता को सावरकर के वंशजों को कैद किया है।
लालू यादव को चारा घोटाले से जुड़े डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपये की अवैध निकासी मामले में 21 जनवरी को सीबीआई कोर्ट ने पांच साल कैद की सजा के साथ ही 60 लाख का जुर्माना लगाया है। लालू प्रसाद यादव ने सीबीआई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी है। साथ ही जमानत की मांग भी की है।
इस मामले में इसी सप्ताह लालू प्रसाद यादव समेत 75 अभियुक्तों को सजा सुनाई गई है। राजद सुप्रीमो लालू यादव को चारा घोटाले में पांचवी सजा सुनाए जाने के बाद उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने लालू विरोधियों पर सोशल मीडिया के माध्यम से निशाना साधा है।
सिंगापुर में रह रही रोहिणी ने है कि ‘सावरकर के वंशजों’ ( संकेत लालू के दुश्मनों) ने उनके पिता लालू प्रसाद को कैद किया है और इसके खिलाफ झुके बिना संघर्ष जारी रहेगा।
पिता लालू को सजा मिलने के बाद रोहिणी ने एक के बाद एक धड़ाधड़ कई ट्वीट किए। कहा कि मर जाएंगे, मिट जाएंगे, लेकिन अंग्रेजों के तलवे चाटने वाले गद्दारों को भारत से सदा-सदा के लिए नेस्तानबूद कर जाएंगे।
उन्होंने अपने पहले ट्वीट में लिखा कि लालू का नाम इतिहास के पन्ने से मिटाना संभव नहीं है। उन्होंने अपने ट्वीट में कभी इशारों में तो कभी नाम लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा सांसद सुशील मोदी, उप मुख्यमंत्री रेणु देवी, उत्तर प्रदेश के सांसद और केंद्रीय मंत्री टेनी मिश्रा सहित कई नेताओं पर खूब व्यंग्य बाण छोड़े। लालू को सजा सुनाए जाने के पहले ही उन्होंने इशारा कर दिया कि उन्हें जेल भेजा जाएगा।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.