शिवराज ने अखिलेश यादव को बताया ‘औरंगजेब’ चुनावी सभा में कही ये बात


उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
(Uttar Pradesh Assembly Election 2022) में भाजपा की ओर से स्टार प्रचारक के रूप में उतारे गए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) के बोल आज एक चुनावी सभा में इस कदर बिगड़ गए कि उन्‍होंने यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को ‘औरंगजेब’ बता दिया। 


शिवराज यहीं नहीं रुके, उन्‍होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ‘अखिलेश यादव आज के औरंगजेब हैं. जो अपने बाप का नहीं हुआ, वो आप का क्या होगा. यह मैं नहीं कह रहा हूं, यह मुलायम सिंह यादव ने कहा था. 


उन्‍होंने कहा कि औरंगजेब ने भी यही काम किया था. अपने बाप को जेल में बंद कर दिया, भाईयों का कत्ल कर दिया. मुलायम सिंह यादव कहते हैं कि जितना अपमान मेरा अखिलेश ने किया उतना दुनिया में किसी ने नहीं किया.


शिवराज ने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा. दरअसल जैसे-जैसे चुनाव के चरण आगे बढ़ते जा रहे हैं वैसे-वैसे बीजेपी और सपा नेताओं के बीच तीखी बयानबाजी हो रही है. 


अबतक राज्य में विधानसभा चुनाव के तहत 3 चरणों का मतदान हो चुका है. दूसरी ओर, अगले तीन चरणों के लिए चुनावी प्रचार जोरों पर चल रहा है. 


राज्‍य में इस बार सपा और भाजपा के बीच कांटे की टक्‍कर को देखते हुए बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्‍व ने अपने कई राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों को प्रचार के मैदान में उतार दिया है. पार्टी के कई दिग्गज नेता इस समय यूपी में रैलियों को संबोधित कर रहे हैं.





 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ