पासपोर्ट बनवाना और र‍िन्‍यूवल कराना हुआ आसान, विदेश मंत्रालय ने जारी किया नया आदेश

  • पासपोर्ट बनवाना और र‍िन्‍यूवल के लिए अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, विदेश मंत्रालय ने जारी किया नया आदेश  
  • No longer will there be a long wait for passport making and renewal, the Ministry of External Affairs issued a new order


नया पासपोर्ट बनवाने और लैप्‍स हो चुके पासपोर्ट र‍िन्‍यूवल के लिए लंबे इंतजार से परेशान लोगों की समस्‍या अब खत्‍म होने जा रही है। विदेश मंत्रालय


विदेश मंत्रालय के नए आदेश के बाद अब पासपोर्ट बनवाने और र‍िन्‍यूवल का काम कम समय में हो सकेगा, क्‍योंकि अब पासपोर्ट केंद्र में ज्‍यादा लोगों को अपाइंटमेंट मिल सकेगा।


कोरोना के संक्रमण में तेजी आने की वजह से बीते दिनों में पासपोर्ट बनवाने व र‍िन्‍यूवल के लिए आवेदकों के अपाइंटमेंट तकरीबन 50 प्रतिशत तक कम कर दिए गए थे। 


इसके चलते इन दोनों ही कामों को करवाने के लिए लोगों को लंबा इंतज़ार करना पड़ रहा था और इसमें काफी समय लग रहा था।  इस वजह से 18 मार्च तक आवेदकों को अपाइंटमेंट नहीं मिल पा रहे थे। 


बीती 10 फरवरी को ही जब पासपोर्ट विभाग की वेबसाइट पर अपाइंटमेंट के टोकन खुले तो कुछ ही देर बाद उनकी वेटिंग 18 मार्च तक हो गई। इसके बाद नए अपाइंटमेंट बंद कर दिए गए थे।


इस वजह से आवेदक काफी परेशान थे। विदेश मंत्रालय ने इस समस्‍या को देखते हुए अब विदेश सभी पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर पूरी क्षमता से अपाइंटमेंट जारी करने के आदेश दे दिए हैं। इससे काम में तेजी आएगी।

  • ये भी पढ़ें

करना है हाईवे का सफर, तो जान लें टोल टैक्‍स की ये नई गाइडलाइंस : मिल सकती है टैक्‍स से छूट




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ