चोरी हुई शनिदेव की मूर्ति, पुलिस ढूंढ़कर लाई यमराज की मूर्ति, देखकर भड़का पुजारी


मध्य प्रदेश की भिंड हुई एक चोरी और उसपर पुलिस की गई पुलिस की कार्रवाई इन दिनों चर्चा में है। पुलिस ने मामले की तफ्तीश करते हुए कुछ ऐसा कारनामा कर दिया कि लोग सोशल मीडिया पर जमकर चुटकी ले रहे हैं। कुछ लोग तो भिंड पुलिस को 'जादूगर' तक कह रहे हैं। 


असल में भिंड के लहार इलाके में एक मंदिर से शनिदेव की मूर्ति चोरी हुई थी। अज्ञात चोरों के द्वारा की गई इस वारदात के कारण इलाके के धर्म प्रेमियों में काफी आक्रोश बना। पुजारी ने पुलिस थाने में इसे लेकर शिकायत करवाई थी। 


पुलिस लगातार चोरों की तलाश में जुटी रही लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। लोगों के आक्रोश को देखकर पुलिस परेशान नजर आने लगी। 


फिर पुलिस अचानक एक मूर्ति को लेकर मंदिर कमेटी के पास पहुंची और कहा कि यह वही मूर्ति है, जो चोरी हो गई थी। 


पुलिस ने इसे जेतपुरा के एक खेत से बरामद कर लिया है। यह मूर्ति खेत में पड़ी हुई थी, लेकिन पुलिस की किरकिरी हो गई, जब पुजारी ने इस मूर्ति को शनि देव की मूर्ति होने से ही मना कर दिया।


मंदिर के पुजारी ने कहा कि यह मूर्ति तो शनिदेव की ही नहीं है, बल्कि यमराज की है। यह सुनते ही पुलिस के पसीने छूट गए। जिसके बाद पुलिस अधिकारी गोलमोल जवाब देते नजर आ रहे हैं।

ये  भी पढ़ें 

फेसबुक पर महिला के साथ हो गया वर्चुअल गैंगरेप : जानिए क्‍या है मामला



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ