- What were the announcements made in the budget 2022 for the infrastructure sector
- इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के लिए बजट 2022 में क्या-क्या हुईं घोषणाएं
हर साल 25000 किमी हाईवे बनाने का लक्ष्य
हर साल 25000 किमी हाईवे बनाने का लक्ष्य है. इसके अलावा समावेशी विकास बजट में सरकार की प्राथमिकता होगी. देश में उत्पादकता बढ़ाना लक्ष्य होगा. वहीं एनर्जी ट्रांसफॉर्मेशन पर निवेश बढ़ेगा.
वित्त मत्री ने इन्फ्रा सेक्टर को अर्थव्यवस्था का पिलर बताते हुए कहा कि इसकी बदौलत देश की ग्रोथ सभी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे ज्यादा रहने का अनुमान है.
100 गतिशक्ति टर्मिनल बनाए जाएंगे
वित्त मंत्री ने कहा है कि 100 गतिशक्ति टर्मिनल बनाए जाएंगे. इसके अलावा, हाईवे विस्तार पर 20 हजार करोड़ खर्च किया जाएगा.
रेलवे को 100 वंदे भारत ट्रेनें और 2,000 किमी नए ट्रैक
गतिशक्ति योजना के तहत वित्त मंत्री ने रेलवे के लिए भी एलान किए हैं. 2,000 किमी रेल नेटवर्क को स्वदेशी तकनीक कवच के तहत लाया जाएगा. अगले 3 सालों में नई-पीढ़ी की 100 वंदे भारत ट्रेनें विकसित की जाएंगी. वहीं इस दौरान 100 नए कार्गो टर्मिनल बनाए जाएंगे. स्थानीय कारोबार को बढ़ावा देने के लिए ‘वन स्टेशन-वन प्रोडक्ट’ को बढ़ावा दिया जाएगा.
पूर्वोत्तर के विकास के लिए 1500 करोड़ रुपये
वित्त मंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर के विकास के लिए इस बजट में 1500 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं.
पीएम आवास योजना में 80 लाख नए मकान
वित्त मंत्री ने कहा कि पीएम आवास योजना के लिए 48000 करोड़ आवंटित किए गए हैं. इस योजना के तहत 80 लाख नए मकान बनाए जाएंगे.
वित्त मंत्री ने कहा है किदेश में टेलीकॉम सेवाओं के विकास और ब्रॉडबैंड के विस्तार के लिए 5-G के लिए 2022 में स्पेक्ट्रम ऑक्शन किया जाएगा. दूर-दराज के इलाकों में ब्राडबैंड के विस्तार के लिए पीपीपी मॉडल के तहत ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाए जाएंगे। भारत नेट परियोजना 2025 तक होगी पूरी।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.