टीसीएल ने सबसे किफायती 5जी टैबलेट को लॉन्च कर दिया है। इसका नाम TCL Tab 10S 5G रखा है।
इसमें 10.1 इंच IPS FHD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक 5G चिपसेट है, जिसमें दो कोर्टेक्स A78 कोर 2.4GHz पर और 6 Cortex A55 कोर 2GHz पर क्लॉक किए गए हैं।
इसमें 4GB RAM दी गई है। सबसे मजबूत इसका बैटरी बैकअप है। यह इसलिए क्योंकि इसमें 8000mAh की बैटरी दी गई है। ऐसे 5G कनेक्शन के साथ भी आपको कई दिन का बैकअप मिलेगा।
यह टैबलेट न्यूनतम 64GB बेस स्टोरेज के साथ आ रहा है। हालांकि इसे माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल कर 256GB तक ले जा सकते हैं।
इसमें 8MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट सेंसर उपलब्ध है। कनेक्टिविटी विकल्पों में ब्लूटूथ 5.1 और एक यूएसबी-सी पोर्ट शामिल है।
TCL Tab 10S 5G की कीमत $393 है और यह इस साल दूसरी तिमाही में खरीद के लिए उपलब्ध होगा, जो भारतीय मुद्रा में करीब 30 हजार रुपये बैठता है।
यह 5G टैब जल्द ही भारत में भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फिलहाल देश में इसका 4G वर्जन बिक्री पर उपलब्ध है, जिसे इस लिंक पर क्लिक करके amazon.in से खरीदा जा सकता है।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.