- Adventure Academy में बाइकिंग मास्टर ट्रेनर फिलिप गीलहैंड की टीम ने एडवेंचर बाइकर्स को दिए प्रोफेशनल टिप्स
- The team of biking master trainer Philip Geilhand at Adventure Academy gives professional tips to adventure bikers
रफ्तार के दीवाने जोशीले बाइकर्स की रेसिंग, ट्रेल राइडिंग और ऑफ- रोडिंग स्किल को और बेहतर बनाने के लिए प्रीमियम बाइक्स बनाने वाली कंपनी केटीएम ने दिल्ली-एनसीआर में केटीएम एडवेंचर एकेडमी का आयोजन किया।
27 फरवरी 2022 को थ्रॉटल-श्रोटल मोटो रंच, दिल्ली एनसीआर में आयोजित यह क्लोज-सर्किट प्रोग्राम विशेष रूप से केटीएम इंटरनेशनल एथलीटों की देखरेख में संपन्न हुआ।
एडवेंचर अकेडमी के इस संस्करण में केटीएम के मास्टर ट्रेनर्स ने प्रतिभागियों को एक दिन के ट्रेनिंग प्रोग्राम में ट्रेल राइडिंग और ऑफ- रोडिंग की बारीकियां सिखाईं। एक दिन के इस कार्यक्रम में शामिल बाइकर्स को कांस्य स्तर के प्रमाण पत्र से सम्मानित भी किया गया।
इस प्रोग्राम में दिल्ली एनसीआर के केटीएम एडवेंचर कस्टमर्स ने हिस्सा लेकर केटीएम मास्टर ट्रेनर - फिलिप गीलहैंड और उनके विशेषज्ञों की टीम के मार्गदर्शन में उनकी ऑफ-रोडिंग स्किल्स को बेहतर बनाने और उनमें एडवेंचर तलाशने के लिए अनेक ड्रिल्स किए।
इवेंट में ग्राहकों को बाइक सेटअप और कंट्रोल्स, बाइक लिफ्टिंग, पोस्चर व लंबी दूरी की टूर प्लानिंग के सिद्धांत के बारे में प्रशिक्षित किया गया। साथ ही स्लैलम, हिल रिकवरी, फिगर ऑफ 8, पावर टर्न्स आदि जैसे कई ड्रिल्स के माध्यम से उनकी राइडिंग स्किल्स में भी निखार लाने का अभ्यास कराया गया।
बता दें कि केटीएम की इस एडवेंचर पहल के तहत नए राइडर्स को इसमें टरमैक स्किल्स को विकसित करने की दिशा में पहला कदम बढ़ाने का मौका मिलता है। अगले कुछ महीनों में देश भर के टॉप शहरों में नियमित रूप से एडवेंचर डेज आयोजित किए जाएंगे।
इसके लिए केटीएम ने मास्टर ट्रेनर्स के तौर पर बिग रॉक डर्ट पार्क के हेड ट्रेनर- नीलेश धूमल, स्कूल ऑफ डर्ट के संस्थापक और प्रशिक्षक-औसेफ चाको, पीपी एडवेंचर राइड्स के संस्थापक और प्रशिक्षक- फिलिप गीलहैंड और 21 एंड्यूरो पार्क के ट्रेनर वरद मोरे जैसे प्रमुख नामों को अपने साथ जोड़ा है।
इस अवसर पर बजाज ऑटो लिमिटेड के अध्यक्ष (प्रोबाइकिंग) सुमीत नारंग ने कहा कि केटीएम एडवेंचर डे हमारे ग्राहकों को ट्रेल और ऑफ-रोड राइडिंग की जरूरी टेक्नीक्स को सीखने का एक अवसर देता है, जिससे उन्हें अपने केटीएम एडवेंचर बाइक्स का बेहतरीन अनुभव मिलता है। इस कार्यक्रम को बहुत शानदार रेस्पॉन्स मिला है।
आने वाले दिनों में आयोजित होने वाले केटीएम एडवेंचर डे इवेंट के बारे में केटीएम इंडिया के इन वेब और सोशल हैंडल्स पर जानकारी हासिल की जा सकती है -
KTM India Website: https://www.ktmindia.com
KTM Pro-XP Website: https://www.ktmindia.com/pro-experience
YouTube - https://www.youtube.com/user/KTMIndiaOfficial
Instagram - https://www.instagram.com/ktm_india/
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.