इंदौर के राऊ इलाके में एक लावारिस सूटकेस मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जब उस सूटकेस को खोला तो राहगीरों के होश उड़ गए।
सूटकेस में से एक सात साल का बच्चा निकला और जोर-जोर से रोने लगा। इसके बाद राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
खबर के मुताबिक, राऊ में रास्ते से गुजर रहे एक व्यक्ति ने एक लावारिस सूटकेस देखा, वह सूटकेस हिल रहा था।
जैसे ही उस शख्स ने सूटकेस खोला तो वहां खड़े लोगों के होश उड़ गए, सूटकेस में से एक सात साल का बच्चा बाहर निकला और जोर-जोर से रोने लगा।
बच्चा बहुत गरीब परिवार का लग रहा है, वह सूटकेस में कैसे आया, उसे नहीं मालूम। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने सूटकेस को जब्त कर बच्चे को अपने साथ थाने ले गई।
पुलिस पता लगा रही है कि सूटकेस के अंदर बच्चे को किसने बंद किया और वहां कौन छोड़ गया है।
- ये भी पढ़ें
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.