छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक दसवीं के छात्र का उसके ही दोस्तों ने अपहरण कर हत्या कर दी। अपहरणकर्ताओं ने 17 वर्षीय छात्र के पिता से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।
पुलिस के मुताबिक, बिलासपुर के तारबाहर के डिपूपारा के रहने वाले आसिफ ऑटो डील का काम करता है। 10वीं क्लास में पढ़ने वाला उसका बेटा रेहान शाम 6 बजे घर से निकला था, लेकिन देर रात तक नहीं लौटा।
परिजनों ने उसकी तलाश की। इसी दौरान उनके पास एक कॉल आया, जिसमें 50 लाख की फिरौती की मांग की गई। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने रात में रेहान की तलाश शुरू की।
कॉल डिटेल के आधार पर डीपूपारा के एक संदेही अभिषेक दान को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने बताया कि उसने अपने दो दोस्त शीबू खान और रवि खांडे के साथ मिलकर रेहान की हत्या कर रानीगांव में लाश को पुल के नीचे छुपा दिया है।
पुलिस के मुताबिक, पैसे के लालच में रेहान को घर से बुलाया था। पहचान होने के कारण उसका आसानी से अपहरण कर लिया, लेकिन पकड़े जाने के डर से उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया है और तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
- ये भी पढ़ें



0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.