पत्नी को लेने ससुराल गया पति, झगड़ा हुआ तो गला रेतकर की हत्या



उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक शख्स ने ससुराल पहुंचकर अपनी पत्नी के गले में वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल महिला को पड़ोसियों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। ललौली थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित देर रात रंजीत नाम का शख्स ससुराल गया था।

 यहां पर उसका पत्नी पूजा देवी से किसी बात पर  विवाद हो गया. दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि रंजीत घर के अंदर से चाकू ले आया और पत्नी के गले पर ताबड़तोड़ वार कर दिया।

जिससे वो घायल होकर चीखने चिल्लाने लगी। मौका पाकर आरोपी पति भाग निकला। खून से लथपथ पूजा की आवाज सुनकर उसकी मां व बहन ने पड़ोसियों को आवाज दी और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 

  • ये भी पढ़ें 

तीन लड़कों ने लड़की से गैंगरेप कर फेसबुक पर लाइव किया वीडियो : जानिए कहां हुई वारदात



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ