रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध में कई भारतीय भी फंस गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाई-लेवल मीटिंग बुलाई थी।
इस मीटिंग में भारतीयों को लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत सरकार के 4 मंत्रियों को यूक्रेन के पड़ोसी देशों में भेजने का फैसला किया है।
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरेन रिजिजू, वी.के सिंह छात्रों की मदद के लिए यूक्रेन के पड़ोसी देशों में जाएंगे।
युद्ध में फंसे भारतीय छात्रों को बचाने के लिए भारत सरकार ने ऑपरेशन गंगा की शुरुआत की थी। इस ऑपरेशन के तहत यूक्रेन में फंसे कई भारतीय छात्रों को बचाकर बाहर लाया गया था।
लेकिन अभी भी कई भारतीयों के यूक्रेन में फंसे होने की खबर मिली थी। इससे पहले भी खबर आई थी कि कई मंत्रियों को यूक्रेन में फंसे भारतीयों को बचाने के लिए भेजा जा सकता है।
इससे पहले आज सुबह ऑपरेशन गंगा के तहत एयर इंडिया की 5वीं उड़ान पहुंची भारत, तीन दिनों में 1156 भारतीयों घर वापसी की ।
बता दें कि यूक्रेन में फंसे भारतीय मेडिकल छात्रों के साथ मारपीट और हिंसा की चिंताजनक खबरें सामने आने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इससे जुड़ा एक वीडियो शेयर कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा है कि हम अपने नागरिकों को ऐसे नहीं छोड़ सकते हैं।
रूस-यूक्रेन युद्ध: बातचीत से पहले यूक्रेन ने कहा न जमीन छोड़ेंगे और न आत्मसमर्पण करेंगे, आज बेलारूस में हो सकती है बातचीत.
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.