हॉस्टल भेजे जाने की बात सुन 40 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा तीसरी का छात्र, जानिए आगे क्या हुआ...


कोरोना काल के बाद जब स्कूल और हॉस्टल खुला तो मां ने बच्चे को हॉस्टल जाने को कहा, लेकिन वह गुस्से में आकर टावर पर चढ़ गया।

बच्चे की इस शरारती हरकत का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। वायरल हो रहा यह वीडियो गोपालगंज के मांझा थाना क्षेत्र स्थित छवहीं गांव का बताया जा रहा है।

छवहीं गांव में अर्धनिर्मित टावर पर करीब 40 फीट की ऊंचाई तक पहुंचने के बाद आठ साल का लड़का जोर-जोर से शोर मचाने लगा।

वह कहने लगा कि उसे हॉस्टल में पढ़ने नहीं जाना है। नहीं तो वह टावर से कूद जाएगा। उसकी आवाज सुनकर भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने उसे समझाते हुए नीचे उतरने को कहा, तो वह कूदने की धमकी देने लगा।

सूचना मिलते ही मौके पर परिजनों के साथ गांव के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। काफी मनाने के बाद बच्चे को नीचे उतारने में परिजन सफल हुए।

वायरल वीडियो के अनुसार यह पूरा मामला 21 फरवरी का बताया जा रहा है, जो अब सुर्खियों में है। हालांकि ‘लेट्सअप’ इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक टावर पर चढ़ा यह लड़का वहीं गांव के रहने वाले मोहम्मद अली का पुत्र सोहैल अली बताया गया।

वह कक्षा तीसरी का छात्र है और उम्र महज आठ साल है। बच्चे की मां ने दानापुर स्थित एक आवासीय विद्यालय में सोहैल का नामांकन कराया था।

कोरोना काल खत्म होने के बाद बच्चे को मां हॉस्टल भेजना चाहती थी। इसलिए वह नाराज था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ