मौत का कुआं : शादी में पसरा मातम, कुएं में गिरकर,नौ बच्‍चों समेत 13 की मौत, जानिए कहां हुआ भयंकर हादसा


उत्‍तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में बीती देर रात हुए एक भयंकर हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है। शादी के मांगलिक कार्यक्रम के दौरान अचानक स्‍लैब टूटने से उस पर खड़े करीब 22 लोग कुएं में गिर गए।

इनमें दो महिलाओं और नौ बच्‍चों समेत 11 लोगों ने दम तोड़ दिया। हादसे में घायल कुछ लोगों की हालत गंभीर है घटना कुशीनगर के नौरंगिया के स्कूल टोला के रहने वाले परमेश्वर कुशवाहा के यहां मांगलिक कार्यक्रम की है।

उनके बेटे की बुधवार की रात हल्‍दी की रस्‍म निभाई जा रही थी। परिवार और पास-पड़ोस की महिलाएं गांव के कुएं पर मटकोड़ करने गई थीं।

मटकोड़ का कार्यक्रम चल रहा था। कुछ लोग कुएं की जगत और उस पर रखे स्‍लैब पर चढ़ गए। ज्‍यादा भार पड़ने से अचानक से स्‍लैब टूट गया। स्‍लैब पर खड़े बच्‍चे और महिलाएं कुएं में गिर गईं।

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया. कुएं में गिरी महिलाओं और बच्चियों को कैसे निकाला जाए, किसी को समझ नहीं आ रहा था और जब तक बचाव के लिए लोग पहुंचे तबतक काफी देर हो चुकी थी।

करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद 11 बच्चियों व दो महिलाओं को कुएं से निकालकर अस्पताल भेजा गया मगर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

जिलाधिकारी के साथ तमाम प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी देर रात तक कुएं से और लोगों को निकालने में जुटे रहे। कमिश्नर, डीआईजी, डीएम, एसपी ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य की जानकारी ली। 

साथ ही पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया है। हादसे के बाद परिवार के पुरुष सदस्य डर के मारे गांव छोड़कर फरार हो गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस जब गांव पहुंची तो गांव के पुरुष फरार थे। उन्हें डर था कि कहीं गांव के लोग आक्रोश में आकर उनके साथ मारपीट न कर दें।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद मौत का जो मंजर सामने आया उससे लोगों का दिल दहल उठा.  जिला अस्पताल में 13 लोगों को लेकर एंबुलेंस पहुंची, तो तकरीबन पूरा का पूरा गांव वहां जमा था। डॉक्टर भी ये सब देखकर बदहवास से थे। हर कोई मन ही मन प्रार्थना कर रहा था कि लोगों की जान बच जाए लेकिन जब 13 लोगों के शव बाहर निकले तो हाहाकार मच गया। 

मौके पर पहंची कई थानों की फोर्स राहत और बचाव कार्य में जुटी है। डीएम और एसपी भी मौके पर पहुंचे हैं। CM योगी आदित्‍यनाथ ने घायलों को समुचित उपचार मुहैया कराने का निर्देश दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ