वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2022-23 के बजट में एक ऐसी घोषणा की है, जिसके चलते आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल जैसे परंपरागत जीवाश्म ईंधन (फॉसिल फ्यूल) के दाम 2 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ जाएंगे.
विशेषज्ञों के मुताबिक वित्त मंत्री ने मिश्रित ईंधन (blended fuel) को बढ़ावा देने लेकर बजट जो घोषणा की उसके चलते ऐसा होने वाला है.
बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कहा था कि भारत में कच्चे तेल के आयात को कम करने के लिए ब्लेंडेड ऑयल को बढ़ावा देना होगा और इसके लिए अनब्लेंडेड ऑयल यानी साधारण पेट्रोल व डीजल पर उत्पाद शुल्क 2 रुपये बढ़ाने का फैसला किया है.
अनब्लेंडेट पेट्रोल व डीजल पर यह बढ़ी हुई कीमत 1 अक्टूबर से लागू होगी, जिसके बाद इन दोनों के दाम बढ़ जाएंगे, अगर इस बढ़ोतरी को किसी और तरीके से समायोजित नहीं किया जाता.
बता दें कि अमेरिका और ब्राजील जैसे देशों में पहले से ही फ्लेक्स-फ्यूल वाले वाहन चल रह हैं. भारत में भी अब इसी तर्ज पर इसे बढ़ावा दिया जा रहा है.
क्या होता है ब्लेंडेड ऑयल
ब्लेंडेड ऑयल पेट्रोल या डीजल की तरह ही होता है, पर इसमें इथेनॉल जैसे अन्य तरल पदार्थ मिलाए जाते हैं. इसे फ्लेक्स-ईंधन इंजन से चलने वाली कारों में उपयोग किया जाता है. ब्लेंडेड ऑयल ऑक्टेन रेटिंग को बढ़ाता है, जिससे बेहतर माइलेज मिलता है और वाहन मैंटेनेंस भी कम हो जाता है. इसके अलावा पेट्रोल के साथ इथेनॉल मिलाने से वाहनों से कम प्रदूषण होता है. चूंकि इथेनॉल का उत्पादन मुख्य रूप से गन्ने से किया जाता है, इसलिए यह देश में गन्ना किसानों के लिए भी फायदेमंग होता है.
- ये भी पढ़ें
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.