उधार दिए 100 रुपये वापस मांगने पर बेरहमी से कर दी दोस्त की हत्या



मुंबई के दहिसर में एक दोस्त ने महज 100 रुपये के लिए अपने दोस्त की हत्या कर दी। उसने हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए आग भी लगा दी। 

पुलिस के मुताबिक, परमेश्वर कोकाटे ने अपने दोस्त राजू पाटिल से 100 रुपये उधार के तौर पर लिए थे। पाटिल ने जब पैसे वापस मांगे तो कोकाटे ने उसे देने से मना कर दिया। 

इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया और झगड़ा इतना बढ़ गया कि गुस्से में कोकाटे ने तार से पाटिल की गला घोंटकर हत्या कर दी। 

इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए पहले शव को कंबल में लपेटा और फिर उसमें आग लगा दी। आग लगाने के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए कॉल कर ख़ुदकुशी की झूठी कहानी बताई। 

मुंबई पुलिस के मुताबिक, उन्हें कंट्रोल रूम में कॉल आया। कॉल करने वाले शख्स ने बताया कि दहिसर इलाके में एक गैराज के अंदर जला हुआ शव पड़ा हुआ है। 

जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची, तब तक बॉडी 35 फीसदी जल चुकी थी। 

जाँच के दौरान मृतक के गले के निशान से पुलिस को शक हुआ, जब पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आई तो पुलिस को यकीन हो गया कि यह हत्या है। जिसके बाद शक के आधार पर कॉल करने वाले शख्स से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

  • ये भी पढ़ें 

कोरोना के साइड इफेक्‍ट से फट गया इस शख्‍स का प्राइवेट पार्ट : जानिए क्‍या कहा डॉक्‍टरों ने

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ