गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित निर्माणधीन सोसायटी में बड़ा हादसा हुआ है। यहां सोसायटी के एक अपार्टमेंट की छठवीं मंजिल में निर्माण के दौरान लेंटर गिर गया।
इस हादसे में एक की मौत हो गई है। घटना किन्टेल्स पाराडिसो हाउसिंग कॉम्पलेक्स के एक अपार्टमेंट की है।
वहीं इस मामले पर गुरुग्राम के डीसी निशांत यादव ने बताया कि सूचना मिली थी सेक्टर 109 में एक सोसाइटी में कल 6:00 बजे के आसपास की एक डी टावर में कुछ ब्लॉक हैं, वह नीचे गिर गए हैं और मलबे में कुछ लोग फंसे हुए हैं।
सूचना पर प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई। पुलिस ने बिल्डर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है।
अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि छठे फ्लोर पर कुछ अंडर कंस्ट्रक्शन एक्टिविटी थी। बिल्डर के द्वारा वह एक्टिविटी की जा रही थी।यह एक रीजन हो सकता है।
जल्द ही घटना के कारणों का पता लगाया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों की टीम मामले की जांच करेगी। वहीं इस मामले पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट किया।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.