जावेद अख़्तर, PM मोदी को जमकर सुनाई खरी-खोटी : जानिए क्‍या है पूरा मामला


बुल्ली बाई ऐप का मामला शांत होता नजर नहीं आ रहा है। इस ऐप पर मुस्लिम महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्पणी की जा रही है, साथ ही उनकी तस्वीरों का भी ‘सौदा’ किया जा रहा है। 

महिला पत्रकार इस्मत आरा द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर जहां एक तरफ दिल्ली पुलिस इसकी जांच में लगी है तो वहीं मुंबई पुलिस भी पड़ताल कर रही है।


सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई सेलिब्रिटीज और आम लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं आने का सलिसिला जारी है।


इस मामले को लेकर शहूर गीतकार जावेद अख्तर ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा।


जावेद अख्तर ने ट्वीट में  लिखा, “यहां सैकड़ों महिलाओं की ऑनलाइन नीलामी हो रही है। यहां सो कॉल्ड धर्म संसद है, जो कि जवानों को, पुलिसकर्मियों को और आम लोगों को करीब 200 भारतीयों का नरंसहार करने की सलाह देते हैं। मैं सबकी चुप्पी से हैरान हूं, खासकर प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी से चकित हूं। क्या यही है सबका साथ?”


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ