इस बैंक में है आपका खाता तो अब OTP के बिना नहीं निकाल पाएंगे कैश : पढ़ लें जरूरी खबर



आपका खाता अगर भारतीय स्टेट बैंक (State Bank Of India) में है, तो आपके लिए यह खबर बहुत जरूरी है, क्‍योंकि SBI ने एटीएम से कैश निकालने की प्रक्रिया में एक बड़ा बदलाव किया है. 


SBI के एटीएम से पैसे निकालने के लिए अब आपको मशीन में एक ओटीपी (OTP) भी डालना होगा. यह ओटीपी आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा, एटीएम पिन के बाद इस OTP को डालने पर ही मशीन से कैश निकलेगा. 


SBI ने अपने  एटीएम में मिलेगा और इसे अपने डालना जरूरी क‍र दिया है. यदि आपने यह ओटीपी नहीं डाला तो पैसा नहीं निकाल पाएंगे. 


हालांकि यह फीचर सिर्फ एसबीआई के एटीएम पर ही लागू होगा. एसबीआई के कस्टमर अगर अपने कार्ड से किसी दूसरे बैंक के एटीएम से पैसा निकालेंगे तो उन्‍हें ओटीपी डालने की जरूरत नहीं होगी. 


स्टेट बैंक ने ग्राहकों के धन की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए यह नया फीचर पेश किया है. इससे एटीएम का इस्तेमाल करना भी अब पहले से ज्यादा सुरक्षित हो गया है. .


स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से कहा गया है कि अपने ग्राहकों की कैश निकासी को लेकर सुरक्षा की एक नई परत (लेयर) स्थापित की गई है.

  • यह भी पढ़ें

बोरे में पड़ी मिली इस टॉप हिरोइन की लाश, पति ने ऐसे किया कत्ल




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ