बिपिन रावत को पद्म विभूषण, आजाद को पद्म भूषण : जानिए कौन-कौन है पद्म पुरस्कारों की सूची में


गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत को मरणोपरांत पद्म विभूषण से नवाजा गया है।

जनरल रावत, उनकी पत्नी और सेना के कई अन्य अधिकारियों की पिछले दिनों एक दुखद हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।

इस साल चार पद्म विभूषण पुरस्कार देने का ऐलान किया गया। इनमें तीन शख्सियतों को मरणोपरांत ये सम्मान दिया गया है।

सीडीएस रावत और कल्याण सिंह के अलावा राधेश्याम खेमका को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। इनके अलावा प्रभा अत्रे को कला क्षेत्र में पद्म विभूषण दिया गया है।

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद और बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य को भी पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।

कोरोना का स्वदेशी टीका विकसित करने वाली हैदराबाद की कंपनी भारत बायोटेक के मालिक को भी पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साइरस पूनावाला और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला को भी पद्म भूषण से नवाजा गया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ