बिहार सरकार का नया फरमान : अब चोरी-छुपे नशा करने वालों को पकड़ेंगे मास्‍टर साहब


पिछले कुछ दिनों से शराबबंदी वाले बिहार में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत के बाद राज्य सरकार ने रोकथाम के लिए शिक्षा विभाग को मैदान में उतार दिया है। 

इसी के तहत शिक्षा विभाग ने नशामुक्ति अभियान को गति देने के लिए आदेश जारी किए हैं। बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने सभी क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशकों, जिला शिक्षा पदाधिकारियों और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को पत्र​ लिख कर नशामुक्ति अभियान को गति देने और समाज में जागरूकता लाने के लिए ठोक कदम उठाने को कहा है। 

पत्र में लिखा गया है, 'ऐसी सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं कि अभी भी कुछ लोग चोरी छुपे शराब का सेवन कर रहे हैं. इसका दुष्परिणाम शराब पीने वाले और उनके परिवार पर पड़ रहा है। इसे रोकना अति आवश्यक है।' 


इन नंबरों पर देनी होगी नशेडि़यों की सूचना

पत्र में लिखा गया है, 'प्राथमिक और मध्य विद्यालयों/उच्च माध्यमिक विद्यालयों के सभी प्रधानाध्यापकों/शिक्षकों/शिक्षिकाओं/शिक्षा सेवक/ विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों को निर्देश दिया जाए कि चोरी छुपे शराब पीने वाले या उसकी आपूर्ति करने वाले लोगों की पहचान कर मद्यनिषेध विभाग के मोबाइल नंबर 9473400378, 9473400606 व टोल फ्री नंबर 18003456268/15545 पर सूचित करें।' 
  • ये भी पढ़ें 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ