प्यार का नाटक कर शराब के धंधेबाज ने ऐसे कर दी हत्‍या प्रेमिका की हत्‍या


समस्तीपुर के उजियारपुर थाना क्षेत्र की सातनपुर पंचायत से पुलिस ने शराब के मामले में फरार चल रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।

युवक विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के एक महिला की हत्या में भी शामिल था। पुलिस को युवक की कई महीनों से तलाश थी।

युवक के घर पहुंचने की सूचना मिलते ही उजियारपुर थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार, एएसआई पंकज सिंह सहित पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

विद्यापतिनगर थानाध्यक्ष प्रसूंजय कुमार ने थाने पहुंच युवक से पूछताछ की। गिरफ्तार युवक सातनपुर गांव के गंगा विष्णु का पुत्र रंजन साह बताया गया है।

इस बारे में थानाध्यक्ष ने बताया कि विद्यापतिनगर थाने के सटगामा में घटहो जानेवाली सड़क किनारे एक महिला का शव मिला था।

मामले में मृतका के पिता ने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने युवक को संदिग्ध पाया।

पूछताछ के दौरान युवक ने पुलिस को बताया कि उसका महिला के साथ संबंध था। महिला का उसके पति के साथ अच्छे रिश्ते नहीं थे। इस कारण वह अपने मायके में रहती थी।

भाई की बड़ी साली होने के कारण फोन पर बातचीत शुरू हुई। धीरे-धीरे दोनों की नजदीकियां बढ़ती चली गईं। बाद में महिला युवक पर शादी करने का दबाव डाल रही थी।

हत्या के दिन दोनों की फोन पर बातचीत बाद युवक अपनी ऑटो महिला को घटहो से लेकर दलसिंहसराय की ओर चला।

रास्ते में सुनसान जगह पड़ते ही युवक महिला से लिपट कर प्यार करने का नाटक करते हुए फिल्मी अंदाज में उसके ही कपड़े से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

बाद में लाश को सड़क किनारे एक गड्ढे में फेंक कर वहां से फरार हो गया।

  • ये भी पढ़ें 

पत्‍नी के साथ अप्राकृतिक सेक्‍स कर नौकरों, दोस्‍तों से गैंगरेप करवाता था ये हैवान !



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ