रेल का सफर महंगा : देने पड़ेंगे इतने रुपये अब इस वजह से


नए साल में आपकी रेल यात्रा और महंगी होने जा रही है. यात्रियों को रेलवे स्टेशनों पर भी अब एयरपोर्ट की तर्ज पर स्‍टेशन डेवपलमेंट फीस (एसडीएफ) यानी डेवलपमेंट चार्ज देना पड़ेगा. 

एसडीएफ के तौर पर 10-50 रुपये अतिरिक्त चार्ज देना पड़ सकता है. हालांकि यह चार्ज सिर्फ रिडेवलपमेंट वाले रेलवे स्टेशन पर ही लागू होगा.


इस बाबत रेलवे बोर्ड ने दिशा निर्देश जारी कर दिया है. यह चार्ज ट्रेनों के अलग-अलग श्रेणियों के हिसाब से यात्रियों से किराये में वसूला जाएगा. रेल मंत्रालय ने इसे लेकर सभी जोन को चिट्ठी लिखी है.


अनरिजर्वड कैटेगरी के टिकट पर 10 रुपये चार्ज लगेगा, वहीं रिजर्वड कैटेगरी से यात्रा करने वाले पैसेंजर्स को 25 रुपये देने होंगे. एसी के सभी क्लास के यात्रियों को 50 रुपये का अतिरिक्त चार्ज देना होगा. 


इन स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट पर भी 10 रुपये का अतिरिक्त भुगतान करना होगा. अधिकारियों ने कहा कि बुकिंग के दौरान ट्रेन टिकट में ये चार्ज जोड़े जा सकते हैं. हालांकि ऐसे स्टेशनों के चालू होने के बाद ही ये चार्ज लगाया जाएगा.


अगर यात्री ऐसे स्टेशनों पर दोनों बोर्डिंग/एलाइटिंग करते हैं, तो उस स्थिति में ये फीस लागू दर का 1.5 गुना होगी. एसडीएफ ऐसे सभी स्टेशनों पर एक समान होगा और एक अलग घटक और लागू जीएसटी के रूप में लिया जाएगा. इसके लिए अलग से निर्देश जारी किए जाएंगे.


रेलवे विभिन्न स्टेशनों पर आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराने के लिए स्‍टेशनों का रीडेवलपमेंट कर रहा है. हाल ही में इसी के तहत पश्चिम मध्य रेलवे के रानी कमलापति स्टेशन (हबीबगंज) और पश्चिम रेलवे के गांधीनगर राजधानी स्टेशन को विकसित किया गया है.

  • यह भी पढ़ें


ये औरत बच्‍चों को देती थी Adult Party शराब पिला कर होता था ये गंदा काम !



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ